जीना विश्वविद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

0

जीना विश्वविद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

अल्मोड़ा के सोबन सिहं जीना विश्वविद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत का परिसर में नागरिक अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्रीय संसाधनों का प्रयोग कर विकास को गति देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां का युवा इनोवेटिव है। विश्वविद्यालय भी बेहतर कार्य कर यहां विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। पर्यटन, शिक्षा, फिल्म, एडवेंचर, टूरिज्म आदि पर हमारी सरकार कार्य कर रही है।

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने की कई घोषणाएं             

मुख्यमंत्री ने इस दौरान शिक्षा के उन्नयन के लिए कई घोषणायें की जिनमें प्रत्येक ब्लॉक में एक महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई। उन्होंने विश्वविद्यालय के विविध निर्माण कार्यों के लिए  31. 67 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति प्रदान करते हुए घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने व्यावसायिक पाठ्यक्रम वोकेशनल कोर्स विभाग का भवन बनाने के लिए 4.52 करोड़, सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर एन आर डी एम एस ( प्राकृतिक संसाधन आंकड़ा प्रबंधन केंद्र) का भवन निर्माण करने के लिए 5.25 करोड़, योग विज्ञान विभाग का भवन बनाने के लिए 4.30 करोड़, एडवांस सेल एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की स्थापना हेतु 1.60 करोड और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर हेतु स्वीकृत चार अकादमी पाठ्यक्रमों के लिए भवन निर्माण के लिए 16.00 करोड़ रुपये की घोषणाएं की। इस तरह कुल 31.67 करोड़ की घोषणाएं उनके द्वारा की गई।

कुलपति ने सभी अतिथियों का आभार जताया

समारोह के संयोजक और ओ.एस.डी. डॉ. देवेंद्र बिष्ट ने विश्वविद्यालय की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा इस अवसर पर डॉ नवीन भट्ट द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के स्वागत में अभिनंदन पत्र को पढ़ा गया। कार्यक्रम में स्वागत करते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री के विशेष प्रयासों से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की स्थापना हुई है। यह इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।कुलसचिव डॉ बिपिन चंद्र जोशी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में ’विश्वविद्यालय के लोगो और वेबसाइट का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.