महाकुंभ में हो रहा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव , पदाधिकारियों ने दी जानकारी

0

महाकुंभ में हो रहा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव , पदाधिकारियों ने दी जानकारी

हरिद्वार। महाकुंभ में पहली बार लोक प्रसिद्ध गौ सेवा संस्थान द्वारा गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि स्वामी दत्त शरणानंद महाराज, गोवत्स राधा कृष्ण महाराज, महंत रविंद्रानंद सरस्वती महाराज, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने संयुक्त रुप से किया।

इससे पूर्व आयोजित प्रेस वार्ता में स्वामी रविंद्रानंद सरस्वती महाराज ने महोत्सव की जानकारी दी। बताया गया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के। हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है।

उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथ्वाल ने बताया कि श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा एवं गौ सेवा आयोग उत्तराखंड सरकार द्वारा कुंभ मेला में श्री वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है यह आयोजन 13 से 27 अप्रैल तक चलेगा उन्हें बताया कि इस महोत्सव में प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है जिसमें गो पंचगव्य के साथ-स गाय से प्रकृति से प्राप्त होने वाली वस्तुओं की भी जानकारी एवं प्रदर्शनी लगाई गई है साथ ही गोघट गोमूत्र आई ड्रॉप सैनिटाइजर धूपबत्ती सहित 26 प्रकार के उत्पादन बी प्रदर्शनी में लगाए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.