दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दलित उत्थान विजन को पेश किया
नई दिल्ली, 29 नवम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस विजन की कड़ी में आज दलित उत्थान विजन को पेश किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली के दलित वर्ग को विश्वास दिलाती है कि निगम की सत्ता में आते ही दलितों को सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, धार्मिक न्याय, राजनीति न्याय और सांस्कृतिक न्याय दिलाने के लिए बढ़ते कदम न्याय की ओर, दलितों से मजबूत जोड़ की विचारधारा और कार्यशैली के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम को हम दलितों के साथ न्याय वाली दिल्ली, शीला दीक्षित वाली दिल्ली – मेरी चमकती दिल्ली बनाएंगे।
अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निगम की सत्ता में आने के 6 महीने में दिल्ली नगर निगम के सभी अस्थाई और ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को पक्का करेंगे, खाली पड़े पदों को भरा जाएगा और कांग्रेस स्वरोजगार पैदा करने के अवसर भी पैदा करेगी। हम निगम को ठेकेदारी प्रथा मुक्त बनाएगे.जिसकी कल्पना हर कर्मचारी करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली भर में सर्वें कराकर प्रत्येक दलित परिवार को निगम में एक नौकरी देकर दलितों को सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय के वायदे की प्रतिबद्धता को भी निभाएगी उन्होंने कहा कि भाजपा 15 वर्षों के दौरान अस्थाई सफाई कर्मचारियों को पक्का करने में विफल रही और 2022 के वचन पत्र में उनको नौकरी देने के लिए एक शब्द नही होना दिल्ली के दलितों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली नगर निगम में नौकरियों का सृजन करके दिल्ली के दलितों के जीवन को चमकाएगें, हम वायदों को पूरा करके दिखाऐंगे।
अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में दलितों को सामाजिक न्याय और धार्मिक न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस निगम की सत्ता में आने पर दलित समाज की धार्मिक और संस्कृति की धरोहर को बचाने के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी की मिलीभगत से तोड़े गए तुगलकाबाद स्थित संत गुरु श्री रविदास जी के मंदिर का विशाल निर्माण सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।
–आईएएनएस
एमजीएच/एएनएम