Arjun Kapoor की बर्थडे पार्टी पर Malaika Arora ने किया किलर डांस, वीडियो वायरल

0

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक कपल माने जाते हैं। दोनों का एक-दूसरे के प्रति प्यार आए दिन हमें देखने को मिलता है। 26 जून यानी आज के दिन अर्जुन कपूर का 36वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। ऐसे में मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड का बर्थडे स्पेशल मनाने के लिए अपने डांस से पूरा समा बांध लिया है ।

दरअसल, बीती रात को अर्जुन कपूर ने अपना मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया था साथ ही उनके बर्थडे पार्टी में दोस्तों से लेकर बहन अंशुला कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका भी मौजूद थी। वहीं दूसरी ओर अर्जुन की पार्टी से एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका को डांस करते हुए देखा गया है।

अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका का वायरल डांस

वीडियो में आप देख सकते है कि मलाइका शाह रुख खान की फिल्म के गाने ‘छैंया छैंया’ पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। 49 साल की मलाइका ने पार्टी में जिस तरह के मूव्स से आग लगाई, पूरे सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है। सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

हालांकि, मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के बर्थडे पर सिर्फ अपने डांस मूव्स से ही नहीं, बल्कि अपने हसीन अवतार से भी सभी को दीवाना बनाया है। उन्होंने व्हाइट कलर की साइड कट लॉन्ग ड्रेस पहनी थी, जिस पर हार्ट शेप बना हुआ था।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अरबाज खान से तलाक लेने के कुछ साल बाद मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। तब से दोनों कपल गोल्स देने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। 13 साल के एज गैप के बावजूद उनकी केमिस्ट्री इतनी स्ट्रॉन्ग है कि वे अन्य कपल्स को भी प्रेरित करते हैं।

बात करें बर्थडे बॉय के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार अर्जुन कपूर को फिल्म ‘कुत्ते’ में देखा गया था। इस मूवी में वह तब्बू और राधिका मदन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। इससे पहले एक्टर ने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में काम किया था। जल्द ही वह ‘मेरी पत्नी का रिमेक’ फिल्म में दिखाई देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.