पीएम मोदी, नड्डा की भाजपा मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक

0


नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भाजपा के उपमुख्यमंत्रियो के साथ बैठक कर रहे हैं।

बैठक की शुरूआत में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी के कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद हैं।

बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद हैं।

–आईएएनएस

एसटीपी/एसकेपी

Leave A Reply

Your email address will not be published.