कर्नाटक में वीडियो के जरिए शख्स को किया ब्लैकमेल

0

रायचूर, 8 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के रायचूर जिले में एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। व्यक्ति ने अपनी शिकातय में बताया कि एक अज्ञात नंबर से उसके फोन पर आए लिंक पर क्लिक करने के बाद एक मॉर्फ वीडियो के जरिए उसे एक साल से अधिक समय तक ब्लैकमेल किया गया।

हट्टी सोने की खदानों में गेज ऑपरेटर महेंद्र कुर्दी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह काम पर थे तो उन्हें वीडियो लिंक मिला।

जब लिंक पर क्लिक किया गया तो फुटेज में खुद को एक न्यूड लड़की से वीडियो कॉल पर चैट करते देख वह हैरान रह गया। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि महेंद्र बिल्कुल वैसा ही कर रहा है जैसा लड़की ने कॉल में किया था।

अज्ञात बदमाशों ने महेंद्र को धमकी दी कि अगर उसने मोटी रकम नहीं दी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। महेंद्र के पुलिस के पास न जाने के बावजूद वीडियो वायरल हो गया और उसके परिवार वालों को भी भेज दिया गया।

इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता पहले एक निजी स्कूल के कोषाध्यक्ष के रूप में काम कर चुका था। वीडियो में महेंद्र को स्कूल के एक कर्मचारी के तौर पर पेश किया गया था।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम

Leave A Reply

Your email address will not be published.